फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच

Mon, 19 Sep 2022 06:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा द्वारा विपक्ष पर दिए गए बयान की निंदा की है और कहा कि सरकार जनहित के लिए चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा का रवैया द्वेष व अहंकारपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के प्रति चिंतित नहीं है। यही कारण है कि महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से जूझती जनता के लिए सुधार कार्य नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले भाजपा का दावा कि प्रतिपक्ष यहां बेरोजगार है। यह इनकी अहंकारी सोच व गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर करता है। सरकार की सोच जनहित व जनकल्याण के प्रति ईमानदारी एवं वफादारी साबित करने की होनी चाहिए, न कि प्रतिपक्ष के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रवैये की।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अगर प्रदेश के समुचित विकास व जनहित के प्रति चिंतित व गंभीर होती तो उनका यह विपक्ष-विरोधी बयान नहीं आता, बल्कि वे बताते कि जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, गड्ढेयुक्त सड़क, बदतर शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था में नजर आने वाला सुधार किया है व पलायन भी रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार से यूपी का विधानमंडल सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सपा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च और धरना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें