फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Rape case: मायावती का बंगाल सरकार पर हमला, कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी

Sat, 17 Aug 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोलकाता दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर बंगाल की तृणमूल सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले को धार्मिक रंग दिया जा रहा है जबकि असली दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को कहा कि बंगाल में लेडी डाक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर की जघन्य वारदात से पूरा देश चिन्तित व आक्रोशित है फिर भी तृणमूल कांग्रेस सरकार अपने बचाव में इसे धार्मिक व राजनैतिक रंग देने में लगी है। वहीं विपक्ष भी इस मामले में कम नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिन्ता जरूरी है। मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप आदि को त्याग कर असली दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा। पीड़ित परिवार ने मुआवजा नहीं लेने व न्याय की बात कही है। उनकी पीड़ा व घटना को लेकर इंसाफ के तकाजे पर सभी को गंभीर होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव बोले- कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य, मायावती ने सरकार पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती : माले ने जारी किया बयान, कहा- साबित हुआ योगी सरकार का आरक्षण घोटाला


इस घटना को लेकर डाक्टरों व मेडिकल छात्रों का आन्दोलन भी अपनी जगह सही है जिसका समर्थन भी है लेकिन इस दौरान गरीब मरीजों के इलाज की तरफ भी जरूर ध्यान दिया जाए तो यह उचित होगा साथ ही सरकार अस्पतालों व डाक्टरों की भी सुरक्षा व सम्मान का विशेष ध्यान रखे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें