फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती बोलीं, मिशनरी सोच नहीं रखने वालों की बसपा में जगह नहीं

Sat, 31 Aug 2024 06:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने बयान में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मिशनरी सोच नहीं रखने वालों की बसपा में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी लाइन से इतर सोच रखने वाले कुछ नेताओं को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बसपा में रहकर जो लोग एससी-एसटी आरक्षण के उप वर्गीकरण व क्रीमी लेयर के कांग्रेस की तरह पक्षधर हैं और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मिशनरी सोच नहीं रखते हैं, तो उनका पार्टी में कोई स्थान नहीं है। एक के स्वार्थ में बाकी पूरे बहुजन समाज के हित की उपेक्षा करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि ऐसी मानसिकता के लोग यदि पार्टी को छोड़कर खुद ही चले जाते हैं या उन्हें अलग कर दिया जाता है तो यह बसपा व मूवमेन्ट के हित में होगा।

ये भी पढ़ें - 2.81 करोड़ की ठगी: पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर वसूली थी रकम, छह गिरफ्तार, महिला ऑपरेट कर रही गैंग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में चार साल में चार गुना बढ़े अरबपति, हुरुन इंटरनेशनल की सूची में सामने आई नई तस्वीर
विज्ञापन


वैसे भी इसकी आड़ में अब कांग्रेस के इण्डिया गठबन्धन की फूट डालो, राज करो की रणनीति नहीं चलेगी। लिहाजा लोग सजग रहें। उन्होंने कहा कि आरक्षण का यह मुद्दा इन वर्गों को बांटने वाला भी है। बसपा जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व सताए गए इन लोगों को जोड़कर बहुजन समाज बनाने का मानवतावादी मूवमेन्ट है, जिससे कोई समझौता संभव नहीं है। पार्टी इस मुद्दे को लेकर अति-गंभीर है।

इसको लेकर कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु की सरकारों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले से ही जो वहां एससी व एसटी को बांटने की राजनीति की जा रही है वह ठीक नहीं। खासकर कांग्रेसी सरकारों का रवैया इस मामले में निन्दनीय है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें