फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती पलटीं... सपा को बताया कमजोर, कहा- ये भाजपा का सामना करने में सक्षम नहीं

Wed, 21 Sep 2022 06:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायवती ने एक दिन पहले किए गए अपने ट्वीट पर उठी चर्चा के बाद सपा को कमजोर करार दिया है। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा के सामने काफी लाचार व कमजोर है।
 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इशारों इशारों में सपा को समर्थन देने वालीं बसपा प्रमुख मायावती का रुख अगले ही दिन बदला नजर आया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सामने सपा काफी लाचार व कमजोर दिखती है। बसपा सुप्रीमो ने गत दिवस ट्वीट किया था कि धरने प्रदर्शन की अनुमति न देना सरकार की तानाशाही है। माना यह जा रहा था कि सपा की विधानसभा के लिए निकली पैदल यात्रा को रोके जाने पर बसपा प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधा। बुधवार को मायावती ने नया ट्वीट किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की घोर जातिवादी, सांप्रदायिक व जनहित विरोधी नीतियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की सेक्युलर शक्तियों ने सपा को वोट दिया । यहां प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा को बना तो दिया किंतु यह पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देने में विफल साबित होती हुई दिख रही है । यही कारण है कि भाजपा सरकार को यूपी की करोड़ों जनता के हित व कल्याण के विरुद्ध पूरी तरह से निरंकुश, जन विरोधी सोच व कार्यशैली के साथ काम करने की छूट मिली हुई है । विधानसभा में भी भारी संख्या बल होने के बावजूद सरकार के विरुद्ध सपा काफी लाचार वह कमजोर दिखती है जो अति चिंतनीय है।
विज्ञापन

 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें