फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा के गुंडों, माफिया का बोलबाला: मायावती

Sun, 05 Apr 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न कानून व्यवस्था है और न ही विकास। यूपी में सपा के गुंडों, माफिया का बोलबाला है।
विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब मायावती ने कहा कि सपा सरकार का तीन साल का कार्यकाल दुखदायक और चिंताजनक है। सरकार खराब कानून व्यवस्था के अपने ही रिकार्ड को तोड़ रही है। हालत यह हो गई है कि उत्तर प्रदेश को अब लोग क्राइम प्रदेश कहने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार उनके द्वारा शुरु कराए गए विकास कार्यों का श्रेय लूट रही है। नोएडा और गाजियाबाद में मेट्रो चलवाने के बाद उन्होंने लखनऊ में मेट्रो और मोनो रेल की रूपरेखा तैयार की थी।
विज्ञापन


उन्होंने गन्ना किसानों और बारिश एवं ओलावृष्टि से बदहाल किसानों को आर्थिक मदद न दिए जाने के लिए सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि सपा सरकार दलित वर्ग के सरकारी कर्मचारियों का जातिगत और राजनीतिक द्वेष की भावना से शोषण कर रही है।
विज्ञापन

यूपी में मुसलमानों की हालत भी ठीक नहीं

उन्होंने सिंचाई विभाग के कुछ कर्मचारियों को पदावनत करने के फैसले की कड़ी निंदा की। कहा कि अति पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों के साथ भी यही रवैया अपनाया जा रहा है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मुसलमानों और अपर कास्ट के गरीबों की स्थिति भी ठीक नहीं है। पूरे प्रदेश में निराशा व्याप्त है। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार के तीन साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन्होंने चुनाव में किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं।

यदि ऐसा है तो अपने कामों की फसल काटने के लिए सपा विधानसभा भंग करके मध्यावधि चुनाव के जरिये नया जनादेश क्यों नहीं लेती ? उन्होंने कहा, वह जानती है कि सपा ऐसा कदापि नहीं करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम को कोई काम नहीं है।

वह साइकिल नहीं चलाएंगे तो और करेंगे क्या? वह उनके कार्यकाल शुरू किए गए कामों का उद्घाटन कर रहे हैं और आए दिन घोषणाएं करते रहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कारपोरेट जगत और धन्नासेठों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि मोदी ने जनता से किए वादे पूरे करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें