फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती बोलीं- गरीबों को मिलने वाला मुफ्त राशन बंद करना उनके मुंह से निवाला छीनने जैसा

Sun, 11 Sep 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को सितंबर के बाद भी जारी रखना चाहिए क्योंकि लोग अभी भी उसी गरीबी का सामना कर रहे हैं जो कोरोना के दौरान कर रहे थे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि गरीबों को मिलने वाला मुफ्त राशन बंद करना उनके मुंह से निवाला छीनने जैसा होगा। केंद्र को इस योजना को सितंबर के बाद भी जारी रखना चाहिए।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि देश की विशाल आबादी जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि की समस्या से आज भी लगभग वैसी ही दुःखी व त्रस्त है जैसी कोरोना काल से ही झेलने को मजबूर है। अतः पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन बंद करके इनके मुंह का निवाला छीनना अनुचित व अन्यायपूर्ण होगा।

यही मुख्य कारण है कि विभिन्न राज्यों की सरकारें इस अन्न योजना को सितंबर महीने के बाद आगे और भी समय तक जारी रखने का दबाव केन्द्र सरकार पर बना रही हैं। वैसे भी केन्द्र की सरकार को, व्यापक जनहित के मद्देनजर, इस पर समुचित व सहानुभूतिपूर्वक ध्यान जरूर देना चाहिए, बसपा की यह मांग है।
विज्ञापन






प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सितंबर तक मुफ्त राशन बांटने की घोषणा की गई थी। आगे यह योजना जारी रहेगी या नहीं इस पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें