फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हादसे को 'मन पर बोझ' बताकर पल्ला न झाड़े सरकार, दोषियों पर करे सख्त कार्रवाई : मायावती

Thu, 17 May 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी हादसे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी संवेदना जताई है। बुधवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री के ससंदीय क्षेत्र में हादसे से गहरा दुख हुआ है। घटना के लिए जो भी लापरवाह और गैरजिम्मेदार लोग हैं, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे संगीन मामलों को भी बीजेपी के शीर्ष नेता ‘मन पर बोझ’ बता कर जिम्मेदारी से मुक्ति ले ले रहे हैं, जो सही नहीं है। इसके लिये कुछ ठोस सुधारात्मक कार्रवाई व उपाय भी करने की सख़्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों व घायलों को मुआवजा देकर जिम्मेदारी से मुक्त हो जाती है लेकिन सरकार का असली कर्तव्य है कि वह दोषियों की पहचान करके सजा सुनिश्चित करे ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

मालूम हो कि मंगलवार शाम वाराणसी के कैंट इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बीम गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हादसे को लेकर केंद्र से लेकर यूपी सरकार एक्शन में है। बुधवार सुबह से घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। ड्रोन से फोटोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन


वहीं, वाराणसी के सिगरा थाने में सस्पेंड अफसरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिगरा इंस्पेक्टर की तहरीर पर सिगरा थाने में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक, पर्यवेक्षण अधिकारी सहित चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

बता दें कि पीएमओ लगातार घटना को लेकर अपडेट ले रहा है, वहीं सीएम योगी खुद पूरे हादसे मामले पर नजर रख रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी थी। वो खुद मंगलवार की रात वाराणसी पहुंचे और घटना के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें