फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए बुलाया विशेष सत्र: बसपा सुप्रीमो मायावती

Wed, 02 Oct 2019 09:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष सत्र बुलाकर भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है। उन्होंने शाहजहांपुर की रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा निकाली गई पदयात्रा पर भी तंज कसा।

विज्ञापन


मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, गांधी जी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उनके कार्यों का व्याख्यान करना नहीं बल्कि इसकी आड़ में भाजपा का असली मकसद अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना है। इसलिए बसपा ने अपने विधायकों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के असली जनहित के काम में लगाया है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, केंद्र व उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जब कांग्रेस गांधीजी का सपना थोड़ा भी साकार नहीं कर पाई तो अब सत्ता से बाहर रहकर पदयात्रा करने से क्या होगा ? यही स्थिति भाजपा की भी देखने को मिल रही है। जनता इससे सावधान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें