फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : स्वामी प्रसाद पर मुकदमा दर्ज होने पर बोलीं मायावती, अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव

Wed, 05 Apr 2023 12:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के विकास व जनहित की बजाय जातिवादी द्वेष अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव रहा है । उन्होंने कहा कि 1993 में कांशीराम ने सपा बसपा गठबंधन मिशनरी भावना के तहत बनाया था] किंतु मुलायम सिंह यादव के गठबंधन का सीएम बनने के बावजूद उनकी नियत पाक साफ न होकर बसपा को बदनाम करने की रही।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मायावती ने ट्वीट के माध्यम से सपा पर निशाना साधा है। बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा प्रमुख की मौजूदगी में 'मिले मुलायम कांशीराम हवा में उड़ गए जय श्री राम' नारे को लेकर रामचरितमानस विवाद वाले सपा नेता पर मुकदमा होने की खबर आज प्रमुख है।

विज्ञापन


वास्तव में यूपी के विकास व जनहित की बजाय जातिवादी द्वेष अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव रहा है । उन्होंने कहा कि 1993 में कांशीराम ने सपा बसपा गठबंधन मिशनरी भावना के तहत बनाया था, किंतु मुलायम सिंह यादव के गठबंधन का सीएम बनने के बावजूद उनकी नियत पाक साफ न होकर बसपा को बदनाम करने की रही।

इसी के तहत उस दौरान अयोध्या श्री राम मंदिर व अपरकास्ट समाज आदि से संबंधित जिम्मेदारों को प्रचारित किया गया वह बसपा को बदनाम करने की सपा की साजिश थी। आज सपा की ऐसी हरकतों से ही खासकर दलितों अन्य पिछड़ों , मुस्लिम समाज को सावधान रहने की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें