फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धर्मयुद्ध' बयान पर मायावती का पलटवार, साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी रद्द क्यों नहीं करता चुनाव आयोग

Mon, 22 Apr 2019 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भोपाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बयान पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भोपाल से भाजपा प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वह 'धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही भाजपा व आरएसएस का असली चेहरा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग सिर्फ नोटिस ही क्यों जारी कर रहा है, वह नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा है।

वहीं, उन्होंने चुनाव आयोग के निष्पक्ष तरह से काम न करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आयोग जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो कि घोर चुनावी आरोपों से घिरे हुए हैं।
 

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें