फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर बोलीं मायावती: गठबंधन नहीं चुनाव बाद भागीदारी मिलने पर समर्थन देंगे, अयोध्या जाने पर भी दिया बयान

Mon, 15 Jan 2024 12:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय को सजाया गया है। कार्यकर्ताओं ने अपनी तरह पोस्टर-बैनर लगाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
अपने जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो ने जारी की पुस्तकें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नही करेगी। चुनाव के बाद उचित भागीदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है। लेकिन यह समर्थन मुफ्त मे नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा। आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने के बाद मेरे जल्द संन्यास लेने की फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। मैं अंतिम सांस तक बसपा को मजबूत करने का काम करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में धांधली की खबरें मिल रही हैं। विदेशों की तरह यहां भी यह व्यवस्था खत्म हो सकती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है तब बसपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ जाएगा।

अयोध्या जाने  पर करेंगे विचार
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनको राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है लेकिन अभी जाने पर विचार नहीं किया है। उनकी पार्टी को इस आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है। भविष्य में मस्जिद बनती है तो उसमें भी आपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन


सजाया गया बसपा कार्यालय
मायावती का जन्मदिन है। इस अवसर पर बसपा के प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

 

इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पत्र जारी कर मायावती को शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें