फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने किया पलटवार: अपने गिरेबान में झांकें सपा प्रमुख, याद दिलाया मुलायम के आशीर्वाद देने का किस्सा

Sun, 07 Jan 2024 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज करने पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा सपा प्रमुख को सबसे पहले अपने गिरेबान में झांककर देख लेना चाहिए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तंज कसने पर मायावती ने सपा प्रमुख पर पलटवार करते हुए उन्हें मुलायम सिंह का पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का आशीर्वाद देने का किस्सा याद दिलाया है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि सपा प्रमुख को सबसे पहले अपने गिरेबान में झांककर देख लेना चाहिए। उनका दामन भाजपा को बढ़ाने व उनसे मेलजोल के मामले में कितना दागदार है।

ये भी पढ़ें - यूपी: 100 दिन का प्लान के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस, प्रभारी बोले यूपी में ऐतिहासिक होगी राहुल की यात्रा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, बताया -भूतल का काम हुआ पूरा, आज इंजीनियरों के साथ करेंगे बैठक


उन्होंने कहा कि तत्कालीन सपा प्रमुख द्वारा भाजपा को संसदीय चुनाव जीतने से पहले व उपरान्त आशीर्वाद दिए जाने को कौन भुला सकता है और फिर भाजपा सरकार बनने पर उनके नेतृत्व से सपा नेतृत्व का मिलना-जुलना जनता कैसे भूला सकती है।
विज्ञापन

 

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में एक कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को गठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा कि चुनाव के बाद की उनकी गारंटी कौन लेगा। उनका इशारा उनके पाला बदलने को लेकर था।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तत्कालीन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में सभी के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने के लिए शुभकामनाएं दी थी। इन चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन कर लड़े थे इसके बावजूद दोनों मिलकर सिर्फ 15 सीटें ही जीत सके थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें