जेपी ने गांधी टोपी के बहाने भी कांग्रेस को निशाने पर लेने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि अब गांधी की टोपी में वोट नहीं बचा है। वोट अंबेडकर के कोट में भरा पड़ा है। अब अंबेडकर की सरकार बनेगी। वेद, मनुस्मृति, गीता, रामायण सारे के सारे खोखले पड़ गए। एक पड़ले पर सारे ग्रंथ रख दीजिए, दूसरे पर संविधान। अब संविधान ही सब पर भारी है।
बसपा सुप्रीमो ने जारी किए गए बयान में पार्टी के देश भर में फैले कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि बीएसपी की हर छोटी-बड़ी मीटिंग व कैडर कैंप एवं जनसभा में केवल पार्टी की विचारधारा, नीतियों व मूवमेंट के बारे में ही बात करें। अन्य नेताओं, धर्म गुरुओं व महापुरुषों के बारे में अभद्र व अशोभनीय भाषा का कतई इस्तेमाल न करें।