फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के डिप्टी एसपी ने महिला क्लर्क से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

Tue, 17 Jul 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में सीबीआई के हजरतगंज कार्यालय में तैनात महिला क्लर्क ने डिप्टी एसपी राजपाल सिंह पर अश्लील हरकत करने, दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए चिनहट कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि डिप्टी एसपी अक्सर कार्यालय में भी उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन


सोमवार को घर बुलाकर दुर्व्यवहार किया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक डिप्टी एसपी से उसकी पुरानी पहचान है। रविवार को वह डिप्टी एसपी के घर गई थी जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ उससे झगड़ा किया।

पीड़िता का आरोप है कि डिप्टी एसपी ने हाथ पकड़कर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध पर पीट दिया। उसने चिनहट पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद डिप्टी एसपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। उधर, पीड़िता का कहना है कि डिप्टी एसपी की पत्नी को उन दोनों की दोस्ती के बारे में पता चला गया था जिसके कारण तनाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष के दर्ज किए जाएंगे बयान

डेमो - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत कर मामला निपटाने का फैसला किया। रविवार को पीड़िता डिप्टी एसपी के घर पहुंची जहां बातचीत के दौरान ही दोनों में कहासुनी व गाली-गलौज शुरू हो गई। पीड़िता ने डिप्टी एसपी पर रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। घटना के बाद पीड़िता कमता चौकी पहुंची और पुलिसकर्मियों से शिकायत की तो हड़कंप मच गया।

पुलिस काफी देर तक पीड़िता को समझाती रही लेकिन वह प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़ी रही। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कहा कि जल्द दोनों पक्ष के बयान दर्ज किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें