यूपी की भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे होने बसपा सुप्रीमो मायावती ने निराश करने वाला बताते हुए आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के पहले 100 दिन में ही सरकार जनता का विश्वास खोती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रदर्शन के आधार पर इसे जीरो नंबर ही दिया जा सकता है।
मायावती ने जारी किए गए बयान में कहा कि योगी सरकार से सर्वसमाज के लोग काफी निराश व उदासीन हैं। जिस तरह हर स्तर पर हर प्रकार का अपराध व भ्रष्टाचार जारी है, लोग परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार चुनावी वायदों पर तो 10 प्रतिशत भी खरी नहीं उतरी है। कानून- व्यवस्था व अपराध-नियन्त्रण के मामले में तो यह सरकार जीरो है।
उन्होंने कहा कि काफी होहल्ला करने के बावजूद यह सरकार श्वेत-पत्र जारी की हिम्मत नहीं जुटा पाई। 100 दिन पूरे होने पर केवल फोटो फीचर बुक जारी कर खानापूर्ति ही की गई।