बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले का जवाब देते हुए उनके नाम की नई परिभाषा ‘निगेटिव दलित मैन’ गढ़ दी।
सुल्तानपुर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। नरेंद्र का मतलब निगेटिव, दामोदर दास का मतलब होता है दलित और मोदी का मतलब होता है मैन। यानी ‘निगेटिव दलित मैन’।
मायावती ने कहा कि वे घटिया बयानबाजी में विश्वास नहीं करतीं, लेकिन मजबूरन उन्हें मोदी की परिभाषा निगेटिव दलित मैन के रूप में करनी पड़ रही है।