फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव न करवाना केंद्र की विफलता: मायावती

Mon, 11 Mar 2019 11:33 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव न करवाने पर ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कश्मीर नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आमचुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव न करवाना केंद्र सरकार की कश्मीर नीति की विफलता को ही दिखाता है। मायावती ने सवाल किया कि जो सुरक्षा बल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं वही उसी दिन वहां विधानसभा चुनाव क्यों नहीं करवा सकते?

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुरक्षा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर की छह लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। अतिसंवेदनशील मानी जाने वाली अनंतनाग लोकसभा सीट पर तो तीन चरणों में चुनाव होगा। अनंतनाग आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है।

मायावती ने भाजपा द्वारा 2014 में दिए गए अच्छे दिनों के नारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है लेकिन ये भी बताए कि गरीबों, मजदूरों, किसानों व बेरोजगारों से किए गए अच्छे दिन लाने वाले चुनावी वादों का क्या हुआ? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या हवा-हवाई विकास हवा खाने गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें