फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार ने कराई मोदी की बेइज्जती: मायावती

Fri, 13 Feb 2015 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में बसपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधानसभा के आम चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे नरेंद्र मोदी की विफलताओं को दर्शाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता झूठे वादे बर्दाश्त नहीं करती। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी इसके बाद भी पार्टी और पार्टी के मुखिया को मुंह की खानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐसी हार मिली जिससे देश में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी इस पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भाजपा की हार पर ये बोलीं माया

माया बीजेपी के हार के कारणों पर भी बोलीं। उन्होंने कहा कि इस हार का सबसे बड़ा कारण पार्टी और इसके मुखिया का अहंकारी होना माना जा रहा है।

उन्होंने कहा ‌कि बसपा का मानना है कि नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। आम जनता ये कभी बर्दाश्त नहीं करती।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और किसान विरोधी है और सिर्फ धन्ना सेठों के हितों में लगी रहती है।

माया ने यूपी विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने कई जोड़तोड़ किए फिर भी मुंह की खानी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें