फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की जनता को सलाह देने से पहले खुद के गिरेबान में झांकें मोदी: मायावती

Sun, 25 Sep 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उड़ी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें देश की जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेताओं को गरीबी, बेरोजगारी और अ‌शिक्षा दूर करने की सलाह देने वाले पीएम मोदी को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चा‌हिए कि उन्होंने खुद क्या किया?
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि पाकिस्तान मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी जनता को गुमराह कर रहे हैं। देश की जनता उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों के मुद्दे पर आक्रोशित है, इसलिए मोदी उनका ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मायावती ने ये बातें लखनऊ में बसपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कही।

मायावती ने कहा कि केंद्र की सरकार देश की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। कश्मीर में पिछले तीन महीने से हालात खराब है। बार-बार आतंकी हमले में देश की जवानों की जान जा रही है पर सरकार कुछ भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि मोदी सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है, उनकी योजनाओं का प्रचार कर रही है, लेकिन अभी तक जनता से किया गया अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

वादे पूरा न करने के कारण ही भाजपा की हो रही हार

- फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा कि मोदी सरकार के देश की जनता से किया गया कोई भी वादा पूरा करने के कारण ही दिल्ली, बंगाल व केरल में भाजपा की हार हुई है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल केरल के कोझीकोडे में एक जनसभा को सम्बोधित किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की जनता व नेताओं को संदेश देते हुए कहा था कि हम अपने देश की गरीबी, अशिक्षा व बेरोजगारी से लड़ें, जिस पर प्रतिक्रिया देने के लिए बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कांफ्रेंस की थी।

वहीं, यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार पर मायावती ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने जवाब दिया कि जब हो जाएगा तब कुछ कहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें