बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि दी और उन्हें दलितों, गरीबों व पिछड़ों का मसीहा बताया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में करोड़ों गरीबों व उपेक्षितों में भी खासकर दलितों व अन्य पिछड़ों के जीवन में नई उम्मीद, संभावनाएं व आत्म-सम्मान की अलख जगाने वाले मसीहा संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।