बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक चुनाव में एक भी सीट न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य में हमारी तैयारी ऐसी हो कि चुनाव में चाहे जिस पार्टी का माहौल हो पर बसपा की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। कहा कि सत्ता मिलने पर दलित व मुस्लिम को दरकिनार करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। वह मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक ले रही थीं।