फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को हो गया सत्ता जाने का अहसास, अधूरे कामों का कर रही लोकार्पण: मायावती

Tue, 20 Dec 2016 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीम मायावती ने सपा सरकार पर एक बार फिर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा क‌ि सपा मुखिया को अहसास हो चुका है क‌ि अब उनकी पार्टी सत्ता में वापस आने वाली नहीं है इसीलिए बचे हुए लैपटॉप सपा कार्यकर्ताओं में ही रेवड़ियों की तरह बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


मायावती ने यशभारती सम्मान देने पर भी निशाना साधा और कहा क‌ि सपा मुखिया ने बार-बार मनमाने तौर पर असंख्य अवॉर्ड दे रहे हैं, इस तरह से वह लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा क‌ि चुनाव से पहले वोट के लालच में वह अलग-अलग धर्म के लोगों को पुरस्कार देकर अपनी तरफ करने की कोशिश में हैं।

मायावती ने सपा सरकार द्वारा किए जा रहे लोकार्पण और शिलान्यास को भी निशाने पर लिया और कहा क‌ि सपा चुनाव से पहले आधे-अधूरे कामों का लोकार्पण कर रही है जो लोगों के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें