फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने देश में बढ़ रहे प्रदूषण पर जताई चिंता, ट्वीट कर सरकार को ठोस कदम उठाने की दी सलाह

Tue, 19 Nov 2019 12:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताई है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रदूषण की समस्या केवल राजधानी दिल्ली में नहीं बल्कि पूरे देश में है। खासकर उत्तर प्रदेश जैसे विशाल जनसंख्या वाले प्रदेश के ज्यादातर शहर इस भयानक समस्या से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


इसके मूल कारणों को समझकर इस पर समुचित ध्यान देना अब बहुत ही जरूरी है। सरकार इस पर तुरन्त प्रभावी ध्यान दे तो बेहतर है। मायावती ने कहा वैसे तो सरकारी लापरवाही आदि के कारण प्रदूषण व्यापक जनसमस्या का रूप ले चुका है तथा लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। इसलिए प्रदूषण पर संसद में चर्चा के बाद इस पर ठोस नीति व कार्यक्रम बनाकर इसको सख्ती से लागू करने की जरूरत है, जो जनहित का सबसे बड़ा एक काम होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें