फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व सांसद कैसरजहां समेत तीन कद्दावर नेताओं को पार्टी से निकाला

Thu, 14 Jun 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती की नजरें पार्टी के तीन कद्दावर नेताओं पर टेढ़ीं हो गई हैं। उन्होंने पूर्व सांसद कैसरजहां, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती और पूर्व विधायक जासमीर अंसारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते निकाल दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि तीनों ही नेता सीतापुर के हैं। इनमें से कैसरजहां 2009 में पहली बार बसपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। वहीं, उनके पति जासमीर अंसारी 2007 में लहरपुर सीट से विधायक चुने गए थे। इनके अलावा रामहेत भारती हरगांव विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन फिर भी बसपा सुप्रीमो ने उनकी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की और पार्टी से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


मायावती के इस आक्रामक कदम से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। इसका असर अन्य नेताओं में भी देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें