बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इलाहाबाद में सेतु के शिलान्यास को चुनावी हथकंडा बताया है।
उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के मुखिया शिलान्यास, घोषणा और आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं, जनता उनके इन हथकंडों को खूब समझती है।
मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद में बिना समुचित बजट आवंटन के सेतु का शिलान्यास किया है, जो कि गलत है।
उन्होंने सपा व भाजपा पर दलित व ओबीसी वर्ग में जन्में महापुरुषों के नाम पर बने पार्क व स्मारकों की आलोचना करने पर कहा कि अगर 3600 करोड़ रुपये से बनने वाले शिवाजी के स्मारक व सरदार पटेल की प्रतिमा की स्थापना सही है तो बसपा सरकार द्वारा बनाए गए स्मारक व पार्क फिजूलखर्ची क्यों बताई जा रही है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरीन ड्राइव से ढाई किलोमीटर अंदर बनने वाले शिवाजी स्मारक का शिलान्यास किया है।