यूपी सरकार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के खिलाफ जांच कर रही है। उनके खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का राजनीतिक दुरुपयोग करने की शिकायत की थी।
नूतन ठाकुर ने अपने पत्र में कहा था कि शिवपाल सिंह 18 जून 2016 को फैजाबाद गए थे, जहां उन्होंने नेता श्रीपाल यादव को 20 साल तक पार्टी का झंडा ढोने के एवज में 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की।
सूचना विभाग ने इस संबंध में सरकारी प्रेसनोट निकाला जो पूरी तरह गलत और राजनैतिक हित में सरकारी तंत्र का सीधा दुरुपयोग है।
इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अजय कुमार सिंह ने विशेष सचिव गोपन 15 दिसंबर को पत्र लिखकर जांच करके 16 जनवरी 2017 तक आख्या देने को कहा है।