फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित प्रेम का दिखावा छोड़कर उन्हें सरकारी जमीन दिलाएं मोदी: मायावती

Thu, 20 Oct 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुजरात सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकारी खाली जमीन पर खेती का अधकार मांग रहे आंदोलनकारी की मौत पर सरकार की निंदा की है।
विज्ञापन


मायावती का कहना है, ऊना में हुई घटना के बाद दलितों में संघर्ष की जो भावना पैदा हुई है उसे गुजरात सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है।

मायावती ने कहा क‌ि दलित समाज के लोग सरकारी दया या सहानु‌भूति के भूखे नहीं हैं। वे लोग अपने संवैधान‌िक हक जानते हैं और उन्हें हकीकत में बदलते हुए देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा क‌ि गुजरात के ऊना में हुए दर्दनाक कांड के बाद वहां के लोग अपने आत्मसम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्षरत हैं। इसके तहत उनकी पहली मांग सरकार की खाली पड़ी जमीन पर खेती करने का अधिकार देने की है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा, गुजरात के जूनागढ़ जिले में कलेक्ट्रेक के सामने पिछले कई दिनों से धरना चल रहा है। मांग न पूरी होने पर तीन आंदोलनकारियों ने जान देने की कोशिश की जिसमें से एक आंदोलनकारी प्रभात परमार की मौत हो गई। 

बसपा सुप्रीमो ने कहा, अमित शाह और नरेंद्र दोनों ही गुजरात से हैं और दलितों के प्रत‌ि उनमें नया-नया प्रेम उमड़ा है‌ जिसे उजागर करने का मौका भी नहीं छोड़ते। मायावती ने कहा कि उन्हें दिखावटी दलित प्रेम छोड़कर भाजपा शासित राज्यों में दलित समाज के लोगों को सरकार की खाली पड़ी जमीन देने का काम शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें