फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती बोलीं - दुकानों पर नाम लिखवाने से नहीं रुकेगा मिलावट का काला धंधा

Fri, 27 Sep 2024 01:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भी ऐसी कवायद हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दुकानों पर लोगों के नाम जबरदस्ती लिखवाने से मिलावट का काला धंधा खत्म हो जाएगा?
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से होटल, रेस्तरां, ढाबों आदि में मालिक, मैनेजर का नाम, पता लिखने और कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा खाद्य सुरक्षा के लिए कम, जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान भी ऐसी कवायद हुई थी। उन्होंने कहा कि क्या दुकानों पर लोगों के नाम जबरदस्ती लिखवाने से मिलावट का काला धंधा खत्म हो जाएगा? उन्होंने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए पहले से ही काफी सख्त कानून हैं, फिर भी मिलावट नहीं रुक रही है।

तिरुपति मंदिर में प्रसादम के लड्डू में चर्बी की मिलावट की खबरों ने देश भर में लोगों को दुखी व उद्वेलित कर रखा है। धर्म की आड़ में राजनीति के बाद अब लोगों की आस्था से ऐसे घृणित खिलवाड़ का असली दोषी कौन है, यह चिंतन जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें