फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: मायावती बोलीं- वक्फ संशोधन बिल से हम सहमत नहीं, दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे

Fri, 04 Apr 2025 11:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर इसका दुरुपयोग हुआ तो बसपा मुसलमानों के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि जनता को इसे समझने के लिए और समय देना चाहिए था।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लाई है। अगर इस बिल को समझने के लिए जनता को और समय दिया जाता तो अच्छा होता। 

विज्ञापन


एक्स पर जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ संशोधन बिल पर सत्ता पक्ष व विपक्ष को सुनने के बाद, निष्कार्ष यही निकलता है कि केन्द्र सरकार यदि जनता को इस बिल को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी सन्देहों को भी दूर करके जब इस बिल को लाती तो यह बेहतर होता।

उन्होंने कहा कि दुःख की बात यह है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाजी में लाकर इसे पास कराया है। यह उचित नहीं और अब इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी अर्थात् ऐसे में इस बिल से पार्टी सहमत नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: मुंबई से लखनऊ आ रहे विमान में मच्छरों का आतंक, यात्रियों ने वीडियो बनाकर एयरलाइंस से की शिकायत

विज्ञापन


बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है अब जल्द ही मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- UP Weather: पांच दिनों में पांच डिग्री बढ़ सकता है प्रदेश में पारा, डराने वाली है मौसम विभाग ये चेतावनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें