बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लॉकडाउन-5 जिसे अनलॉक-1 कहा गया है पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कुछ छूट देने के साथ लॉकडाउन-5 शुरू करने पर केंद्र व राज्य सरकारों को और गंभीर होने की जरूरत है।
उन्होंने ट्वीट किया कि देश में कोरोना महामारी से पीड़ितों व उससे बढ़ती मौतों की चिन्ताओं के बीच आज 69वें दिन लॉकडाउन-5 कुछ छूट के साथ शुरू हो गया है। जो 30 जून तक चलेगा। जबकि अभी भी पूरा देश कोरोना की मार से त्रस्त है। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकारों को और भी ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।
नेपाल ने अपने देश का नया नक्शा तैयार करके उसमें कालापानी सहित भारत के 370 किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा ठोककर भारत को निश्चित ही दुष्कर स्थिति में डाल दिया है। ऐसे में पड़ोसी देश नेपाल के इस अनापेक्षित कदम पर केन्द्र की सरकार को गंभीरतापूर्वक सोच-विचार करना चाहिए।