फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- सपा की हालत खराब, प्रभावहीन नेताओं को शामिल कर रहे पार्टी में

Thu, 17 Jun 2021 09:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि सपा की हालत इतनी खराब है कि सपा अब प्रभावहीन नेताओं को शामिल कर मीडिया में बनी रहना चाहती है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा विधायकों के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सपा दूसरी पार्टी से निष्कासित और प्रभावहीन हो चुके लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सपा की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब आएदिन मीडिया में बने रहने के लिए दूसरी पार्टी से निष्कासित व अपने क्षेत्र में प्रभावहीन हो चुके पूर्व विधायकों व छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं आदि तक को भी सपा मुखिया को उन्हें कई-कई बार खुद पार्टी में शामिल कराना पड़ रहा है।

ऐसा लगता है कि सपा मुखिया को अब अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं रहा है, जबकि अन्य पार्टियों के साथ-साथ खासकर सपा के ऐसे लोगों की छानबीन करके उनमें से केवल सही लोगों को बीएसपी के स्थानीय नेता आए दिन बीएसपी में शामिल कराते रहते है, जो यह सर्वविदित है।
विज्ञापन






बता दें कि बीते दिनों बसपा के कई विधायकों ने सपा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। वहीं, युपी चुनाव को लेकर सपा में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें