फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में संस्कृत पढ़ाने के लिए मुस्लिम शिक्षक की नियुक्ति पर मायावती का बयान, कहा- यह अतिराजनीतिक

Thu, 21 Nov 2019 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत साहित्य पढ़ाने के लिए मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान की नियुक्ति पर मचे बवाल पर बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शिक्षा को धर्म व जाति की अति-राजनीति से जोड़ने के कारण उपजे इस विवाद को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन पर भी ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के रवैये के कारण ही मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीएचयू द्वारा एक योग्य शिक्षक को नियुक्त करना प्रतिभा को सही प्रश्रय देना है और इस संबंध में मनोबल गिराने वाला कोई भी काम करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मामले पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें