फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली मायावती: बेहाल मुख्यमंत्री की बदहाल रथयात्रा

Thu, 03 Nov 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा पर निशाना साधा है। उनका कहना है, सपा मुखिया ने जो तथाकथित रथयात्रा शु्रू की है वो सपा परिवार के विवादित और उलझे और बेहाल मुख्यमंत्री की यात्रा है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा क‌ि इस यात्रा में क्षेत्र के युवक नहीं बल्कि प्रदेश के अधिकतर आपराधिक मानसिकता वाले वे सपाई लोग हैं जिन्होंने पिछले साढ़े चार वर्षों से प्रदेश को भ्रष्टाचार व जंगलराज में झोंक रखा है।

मायावती एक बयान जारी करके कहा, रथयात्रा में ज़्यादातर वही लोग नज़र आये जिन्होंने सपा परिवार व सपा सरकार में वर्चस्व की लड़ाई के लिए हर प्रकार की दबंगई, गुडई और हुड़दंगबाजी की। उन्होंने कहा क‌ि उनकी इस हरकत के चलते उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई तक की।
विज्ञापन


मायावती ने सपा को आपसी झगड़े का अखाड़ा बताया। उन्होंने कहा क‌ि आज के कार्यक्रम में भी लोगों ने पोस्टर, बैनर फाड़े।

 
विज्ञापन

फ‌िर याद क‌िया गेस्ट हाउस कांड

मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा क‌ि जनता भ्रमित न हो ऐसी बिगड़ैल सरकार से न किसी का भला हुआ है न होगा। इसी बहाने मायावती ने 2 जून 1995 के लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड को भी याद किया। उन्होंने कहा क‌ि तत्कालीन सपा सरकार से बसपा ने समर्थन वापस लिया तो मुलायम सिंह के करीबी मेरे खून के प्यासे हो गए थे और हम पर जानलेवा हमला किया था।

मायावती ने कहा क‌ि ऐसा लगता है कि अपने विरोधियों से निपटने के मामले में बाप-बेटे की मानसिकता एक जैसी ही है। उन्होंने कहा क‌ि उस वक्त मुलायम सिंह ने हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी न अब अखिलेश अपराधी मंत्रियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा क‌ि यूपी में जंगलराज कायम है और राज्यपाल कहते हैं कि प्रदेश में संवैधानिक संकट नहीं है और राज्यपाल की इस टिप्पणी पर शीर्ष नेता तक खामोश हैं। मायावती ने कहा क‌ि ये भाजपा और सपा की मिलीभगत का दुष्परिणाम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें