राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं निकाली गईं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
थीम आधारित रथयात्राओं में कहीं तुलसी पौधे, गीता, पेंसिल व अन्य उपयोगी चीजें श्रद्घालुओं को वितरित की गईं। मुख्य यात्रा अमीनाबाद से निकाली गई, जिसमें भक्तों ने नंगे पैर भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।
शहर में चौक, निराला नगर, ऐशबाग मास्टर कन्हैयालाल रोड, गौड़ीय मठ, गुडंबा और राजाजीपुरम रथयात्राएं निकाली गईं। डालीगंज माधव मंदिर से यात्रा के शुभारंभ के समय शहर की मेयर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहीं।