फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा वापस लेंगी बसपा अध्यक्ष मायावती

Fri, 08 Nov 2019 12:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती और मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गेस्ट हाउस कांड में दर्ज मुकदमा वापस लेंगी। इसकी पुष्टि बसपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव की साझा चुनावी रैलियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा नेतृत्व से गेस्ट हाउस कांड में नामजद मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने का आग्रह किया था। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस कांड के सभी आरोपियों के नाम मुकदमे से वापस होंगे या फिर सिर्फ मुलायम सिंह यादव के। 

इधर, सपा-बसपा गठबंधन टूटने के बाद अचानक मुकदमा वापसी की चर्चा फैलते ही सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलबाजी शुरू हो गई है। इसके सियासी मायने तलाशे जाने लगे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव में सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़े। सपा को तीन सीटें मिलीं लेकिन बसपा खाता भी नहीं खोल सकी। 

विज्ञापन

दो जून 1995 को हुआ था स्टेट गेस्ट हाउस कांड

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दो जून 1995 का दिन स्टेट गेस्ट हाउस कांड के रूप में याद किया जाता है। मायावती पर हमले के विरोध में मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ नेता धनीराम वर्मा, मोहम्मद आजम खां, बेनी प्रसाद वर्मा समेत कई नेताओं के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें