फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का चंद्रशेखर पर हमला, कहा-'प्रदर्शन कर जबरन जेल चला जाता है'

Sun, 22 Dec 2019 09:34 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
बहुजन सामाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर प्रदर्शन आदि कर फिर जबरन जेल चला जाता है। 
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दलितों का आम मानना है कि भीम आर्मी का चन्द्रशेखर, विरोधी पार्टियों के हाथों खेलकर खासकर बीएसपी के मजबूत राज्यों में षड़यंत्र के तहत चुनाव के करीब वहां पार्टी के वोटों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर, प्रदर्शन आदि करके फिर जबरन जेल चला जाता है।

जैसे यह यूपी का रहने वाला है, लेकिन CAA/NRC पर यह यूपी की बजाए दिल्ली के जामा मस्जिद वाले प्रदर्शन में शामिल होकर जबरन अपनी गिरफ्तारी करवाता है क्योंकि यहां जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


अतः पार्टी के लोगों से अपील है कि वे ऐसे सभी स्वार्थी तत्वों, संगठनों व पार्टियों से हमेशा सचेत रहें। वैसे ऐसे तत्वों को पार्टी कभी लेती नहीं है, चाहे वे कितना प्रयास क्यों ना कर ले?
विज्ञापन

 


 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें