फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर मायावती का अखिलेश पर वार, वोट बैंक के लिए 'PDA' का इस्तेमाल

Mon, 29 Jul 2024 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

माता प्रसाद पांडेय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। मायावती ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को केवल वोटबैंक के तौर पर उपयोग करने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को विधानसभा में नेता विरोधी दल बनाने पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। मायावती ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को केवल वोटबैंक के तौर पर उपयोग करने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सोमवार को मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, सपा मुखिया ने लोकसभा आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहां PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात। 

जबकि सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी पीडीए के लिए कोई जगह नहीं। ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं क्योंकि सपा व भाजपा सरकार में जो इनका उत्पीड़न व उपेक्षा हुई है वह किसी से छिपा नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल BSP सरकार में ही हुआ। अतः ये लोग जरूर सावधान रहें। 
विज्ञापन

 



मायावती बोलीं-सत्र में हावी न हो भाजपा की अंदरूनी लड़ाई
इससे पहले, रविवार को बसपा अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि भाजपा में जारी घमासान व अंदरूनी लड़ाई प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में हावी नहीं होनी चाहिए। जनता व प्रदेश के हित में कार्य हों तो बेहतर होगा। उन्होंने राज्य सरकार को नसीहत दी कि अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ने के बजाय सरकार गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व बिगड़ी कानून-व्यवस्था से त्रस्त लोगों के जीवन सुधार पर ध्यान दे।
विज्ञापन

iगौरतलब है कि रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को विधानसभा में नेता विरोधी दल बनाया गया। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक कमाल अख्तर को सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक और राकेश कुमार को उप सचेतक बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल में शामिल किए जाने की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें