फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने कहा, अपनी जाति बताएं मोदी

Mon, 28 Apr 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती ने अपनी जनसभा में नरेंद्र मोदी पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि वह दलितों और पिछड़े वर्ग का वोट पाने के लिए खुद को पिछड़ा बता रहे हैं।
विज्ञापन


आज मायावती ने संत कबीरनगर और इलाहाबाद में जनसभाओं को संबोधित किया। जिसमें उन्होने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

उन्होने मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी पिछड़े और दलितों का वोट पाने के लिए खुद को पिछड़े वर्ग का बता रहे हैं, अगर वह पिछड़े वर्ग के हैं तो अपनी जाति बताएं।

मायावती ने इसके अलावा जनता से कहा कि वह देश बचाने के लिए कांग्रेस भाजपा को सत्ता में आने से रोके।

मोदी, मुलायम पर की तल्‍ख टिप्पणी

मायावती पहले भी अपनी जनसभाओं में मोदी और मुलायम के नेतृत्व पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात को नहीं संभाल सके तो देश क्या संभालेंगे? मोदी के राज में दंगे हुए जिसमें मुसलमान मारे गए।

मायावती ने सपा सुप्रीमो पर भी हमलावर रूख अपनाते हुए कहा कि यूपी में पिछले दो साल से कानून का राज नही है। यहां अब कई सांप्रदायिक वारदातें हो चुकी हैं।

मायावती ने अपने भाषण में कहा कि देश के मुसलमानों और दलितों को बरगलाने का भाजपा पूरा प्रयास कर रही है।

उन्होने दलितों को न बंटने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें एक जुट रहना चाहिए। भाजपा उन्हें धर्म के नाम पर तोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मोदी को राहुल के खिलाफ लड़ना चाहिए

मायावती अब तक अपनी जनसभाओं में मोदी पर ज्यादा हमलावर रहीं उन्होने कहा कि मोदी को राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए।

मायावती ने वाराणसी में मोदी के नामांकन के दिन लाइव कवरेज देने के लिए मीडिया को भी कठघरे में खड़ा किया।

उन्होने आरोप लगाया कि मोदी के रोड शो में मीडिया भी शामिल थी, इसीलिए चुनाव के दौरान मोदी और भाजपा को एकतरफा कवरेज दी गई। उन्होंने कहा कि ये तौर-तरीके लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

मायावती ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि मोदी के नामांकन में ज्यादातर स्‍थानीय लोग थे। मायावती का कहन है भीड़ बाहर से भी लाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें