फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्म को कर्म नहीं बल्कि कर्म को धर्म मानकर काम करे यूपी सरकार, मायावती ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज

Wed, 16 Apr 2025 01:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी व उत्तराखंड के बसपा नेताओं को संबोधित किया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट के लिए डॉ. आंबेडकर की जयंती तो मनाई जा रही है पर उनके अनुयायियों को लगातार प्रताड़ित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी व उत्तराखंड सरकारों को धर्म को कर्म नहीं बल्कि कर्म को धर्म मानकर संवैधानिक दायित्व निभाना चाहिए जिसमें समाज के सभी वर्गों का हित निहित है लेकिन योगी सरकार भी पूर्ववर्ती सपा की सरकार की तरह ही कुछ क्षेत्र और कुछ लोगों के लिए समर्पित नजर आ रही है। मायावती बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में यूपी व उत्तराखंड के नेताओं को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक दलों में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाने की होड़ लगी रही लेकिन उनके अनुयायियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है और आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है। मायावती ने यूपी व उत्तराखंड स्टेट के पार्टी संगठन की समीक्षा की और दो मार्च की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट भी ली।

भारत को अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए
मायावती ने भारत सहित दुनिया के अलग-अलग देशों पर लगाए गए ''ट्रंप टैरिफ'' के कारण आ रही चुनौतियों पर कहा कि ऐसे समय में केंद्र व राज्य की सरकारों को संकीर्ण राजनीतिक हितों को किनारे रखकर देश हित में काम करना चाहिए और देश के आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें