लखनऊ एयरपोर्ट पर समय से सामान न मिलने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
बुधवार को यात्री इंडिगो की फ्लाइट से भोपाल से लखनऊ पहुंचे थे। वो अपने सामान का इंतजार कर रहे थे लेकिन काफी देर हो गई उन्हें लगेज नहीं सौंपा गया। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।