मायावती ने कहा कि यह सब जानते हैं कि सपा के शासन का मतलब गुंडागर्दी और माफियागर्दी का चरम पर होना। यूपी की जनता इस धोखे में नहीं आने वाली है। उत्तराखंड में भी बसपा इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा पार्टी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में मिलकर चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट पर सभी को मुख्य चुनाव आयोग एवं सरकारों की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। खासतौर से चुनाव में इस पर ध्यान देना होगा।
इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी बाबा साहेब को श्रद्घांजलि दी और कहा कि करोड़ों दलितों, शोषितों, वंचितों व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया।मानवता के लिए समर्पित बाबा साहेब का जीवन एवं उनका विराट व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।