फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया मायावी दिन, जुट गए लाखों

Wed, 15 Jan 2014 11:06 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार की सावधान रैली में नए तेवर में नजर आएंगी। इसी दिन उनका जन्म दिन भी है।
विज्ञापन


बसपा ने इस मौके पर रैली आयोजित कर इस कड़ाके की ठंड में भी सियासी गर्मी बढ़ा दी है।

पार्टी रैली के जरिये लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है। मायावती रैली के मंच से न केवल अपने विरोधियों पर तीखे वार करेंगी अपने कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी मैदान फतह करने की रणनीति का ऐलान भी करेंगी।

कहा यह भी जा रहा है कि वह इसी मंच से केंद्र की संप्रग सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान कर सकती हैं।
इस बीच रैली के लिए देश भर से बसपा कार्यकर्ताओं का राजधानी पहुंचना जारी है।

पार्टी नेताओं का दावा है कि मंगलवार दोपहर तक करीब 80 हजार लोग स्मृति उपवन स्थल पहुंच गए हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्य व्यवस्था की देख रेख में लगे रहे।
विज्ञापन


पल-पल की ख्ाबर लेती रहीं माया
रैली में आने वालों का रेला सुबह से ही उमड़ने लगा। ट्रेनों से चारबाग पहुंचने वाली भीड़ के लिए 50 से अधिक बसें लगाई गईं। जिन्हें बसें नहीं मिलीं वे स्टेशन से रमा बाई स्थल के लिए पैदल ही चल दिए।

देर रात तक दस प्रदेशों से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई। बाहर से आने वालों के रुकने समेत अन्य इंतजाम के लिए राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

रैन बसेरा पर पीएसी का कब्जा
सिद्दीकी ने बताया कि यूपी के लोगों के लिए 15 लाख से अधिक रुपये जमाकर रमा बाई मैदान में बने रैन बसेरा की बुकिंग तीन दिनों के लिए की गई थी। लेकिन वहां पहले से पीएसी जवानों का कब्जा है। डीआईजी से बात करने के बाद भी पीएसी का कब्जा न हटने की शिकायत की गई है।

सावधान रैली में करीब दस प्रदेशों के कार्यकर्ता शामिल होने आए हैं। इसमें पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, केरल, प्रमुख हैं।

इन प्रदेशों से तकरीबन 70 से 80 हजार लोगों की भीड़ पहुंची है। यूपी के हर विधान सभा क्षेत्र से 5 हजार लोगों को लाने के दावे के बीच बुंदेलखंड, मेरठ व सुदूर जिलों से भारी संख्या में लोग एक दिन पहले ही लखनऊ पहुंच गए हैं।

पार्किंग के पहले नहीं रुकेंगे वाहन
राजधानी में यूपी के जिलों से आने वाली बसों व वाहनों को निर्धारित आठ पार्किंग स्थलों से पहले नहीं रोका जाएगा। शहीद पथ के दोनों तरफ की सर्विस रोड के अलावा आसपास के चार मैदानों को पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार कालिंदी कालोनी, मान सरोवर आवासीय योजना, वृंदावन योजना के अलावा रायबरेली रोड के डेंटल कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

बसपा सुप्रीमो को पीएम बनाने आए हैं
रैली में आने वाले जत्थों का उत्साह देखते बन रहा है। कड़ाके की सर्दी में परिवारों के साथ पहुंचने वालों से मंगलवार को अमर उजाला टीम ने जब बात की तो सभी ने एक स्वर से कहा, हम बहन मायावती को पीएम बनाने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें