विश्वास के खिलाफ एक कार्यक्रम में सिखों के धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसकी वीडियो क्लिपिंग फेसबुक और यू-ट्यूब पर शेयर की गई है।
मंगलवार को ऑल इंडिया जनसेवा कमेटी के अध्यक्ष नदीम कुरैशी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने कुमार विश्वास के खिलाफ तहरीर दी।
नदीम कुरैशी के मुताबिक कुमार विश्वास ने अपने किसी कार्यक्रम में इमाम हुसैन और सिख धर्म गुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म के पैगम्बर का मजाक बनाकर कुमार विश्वास ने अल्पसंख्यकों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है।
एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने तहरीर दिए जाने के बाद सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह से आरोपों की जांच कराई।
मामला सही पाए जाने के बाद कोतवाली में कुमार विश्वास के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 295-ए और आईटी एक्ट की धारा 66-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।