फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कांग्रेस में शामिल हुए मौलाना तौकीर रजा, बोले- मुसलमानों के लिए भाजपा से भी खराब हैं अखिलेश यादव

Mon, 17 Jan 2022 05:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए भाजपा से भी ज्यादा खराब हैं। उनके गैरजिम्मेदार हाथों में प्रदेश की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए तौकीर रजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सोचना गलत है कि मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। हमने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सच्चा धर्मनिरपेक्ष पाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के हाथों में प्रदेश की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती है। अखिलेश यादव के हाथ गैर जिम्मेदार हैं। वह मुसलमानों के लिए भाजपा से भी ज्यादा खराब हैं।

उन्होंने मुसलमानों से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की है। कहा कि देश की भलाई के लिए कांग्रेस का साथ आना जरूरी है। भाजपा को सत्ता में आने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यादववाद और जाटववाद की जगह मानववाद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें