श्री श्री रविशंकर व मौलाना सलमान नदवी व अन्य।
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि लखनऊ में नदवी और श्री श्री रविशंकर की आधे घंटे से अधिक समय तक आपस में चर्चा हुई थी। जिसके बाद बाहर निकले रविशंकर ने कहा कि अयोध्या मसले का हल दोनों पक्षों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकलना चाहिए। इसी मुद्दे पर हम दोनों के बीच चर्चा भी हुई है और इसे आगे भी जारी रखेंगे। इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी अनीस अंसारी भी मौजूद थे।
रविशंकर ने कहा थ्ाा कि अयोध्या के विवाद को लेकर हमें सभी पक्षों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हम दोनों समुदायों के बीच सौहार्द और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर बात कर रहे हैं। मामले में जल्दबाजी में हल नही निकलेगा। इसके लिए सभी लोगों को सच्चे मन से तैयाj होना होगा।
उन्होंने कहा कि देश की शीर्ष कोर्ट का फैसला हम मानते हैं लेकिन जो हम लोग दिल से फैसला लेंगे उसकी अलग बात होगी। हम चाहते हैं राम मंदिर का मुद्दा हम लोग आपसे मुलाकात और बातचीत से हल कर लें, क्योंकि कोर्ट से राम जन्मभूमि विवाद का कोई हल नहीं निकल सकता क्योंकि कोर्ट के फैसले से किसी एक पक्ष को हार स्वीकार करनी पड़ेगी।