फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मिले मौलाना कल्बे जव्वाद, बढ़ी सरगर्मी

Sat, 02 Nov 2019 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के इसी महीने आने वाले संभावित फैसले की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात ने सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक इसके पीछे अयोध्या मामला मान रहे हैं। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह ने इसे सिर्फ शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि मौलाना दिवाली की शुभकामनाएं देने आए थे।

लगभग 30 मिनट तक हुई बातचीत

मौलाना कल्बे जव्वाद लगभग दो बजे भाजपा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के मुताबिक, लगभग 30 मिनट की बातचीत में मौलाना कल्बे जव्वाद ने स्वतंत्र देव सिंह को उदारवादी मुस्लिम चेहरों को पार्टी में तवज्जो देने के लिए बधाई दी।

साथ ही आग्रह किया कि उदारवादी मुस्लिमों को भाजपा में लाने का सिलसिला और बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी तरफ से प्रदेश अध्यक्ष को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अयोध्या पर भी अटकलें तेज

अयोध्या पर भी अटकलें तेज
स्वतंत्र देव भले ही इसे शिष्टाचार भेंट करार दे रहे हों लेकिन माना जा रहा है कि अयोध्या के मद्देनजर यह मुलाकात भविष्य की परिस्थितियों के मद्देनजर माहौल को सामान्य बनाए रखने की कोशिश का हिस्सा है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच अयोध्या मुद्दे पर भी चर्चा हुई। शिया धर्मगुरु की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा वह उसे खुले मन से स्वीकार करेंगे।

उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके और उनके समाज के लिए सबसे पहली प्राथमिकता आपसी भाईचारा है। इसे बनाए रखने के लिए वह कटिबद्ध हैं। भाजपा अध्यक्ष ने भी उन्हें धन्यवाद दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें