फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना जवाद ने दी चेतावनी: अब्बास बाग के मसले पर पांच मुहर्रम तक हो कार्रवाई, वरना डीएम आवास के पीछे होगा मातम

Tue, 09 Jul 2024 10:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Maulana Jawad warned: ठाकुरगंज स्थित कर्बला अब्बास बाग की करीब 4,70590 वर्गफीट जमीन के बड़े हिस्से पर कई मैरिज हाल, शोरूम, मार्केट और व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुल चुके हैं।
 
विज्ञापन
मौलाना सैयद कल्बे जवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिया वक्फ बोर्ड में दर्ज कर्बला अब्बास बाग की जमीन पर चल रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण कराने वालों पर कार्यवाही न होने से नाराज मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने जिला प्रशासन को पांच मुहर्रम तक कार्यवाही करने की अल्टीमेटम दिया है। मौलाना ने कहा कि अगर कार्यवाही नही हुई तो छ मुहर्रम को जिलाधिकारी आवास के पीछे बने इमामबाड़े मजलिस करने के साथ ही मातम किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को आवास को हुसैनाबाद ट्रस्ट की संपत्ति होने का दावा किया।
विज्ञापन


ठाकुरगंज स्थित कर्बला अब्बास बाग की करीब 4,70590 वर्गफीट जमीन के बड़े हिस्से पर कई मैरिज हाल, शोरूम, मार्केट और व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुल चुके हैं। कर्बला के पीछे के हिस्से में चार से पांच बीघा जमीन पर वक्फ माफिया कब्जा कर प्लाटिंग का धंधा कर रहे हैं। मौलाना का आरोप है कि कोर्ट स्टे होने के बावजूद कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण और प्लाटिंग का काम किया जा रहा है। 

प्रशासन और पुलिस वक्फ माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहा है। मौलाना जवाद ने गुफरानमाब इमामबाड़े मजलिस के दौरान प्रशासन को पांच मुहर्रम तक कर्बला अब्बास बाग के मुख्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने ऐसा न होने पर छ मुहर्रम को जिलाधिकारी आवास तक मार्च करने और आवास के पीछे बने इमामबाड़े में मजलिस पढ़ने और मातम करने की चेतावनी दी। मौलाना ने दावा किया कि जिलाधिकारी जिस आवास में रहते हैं वो हुसैनाबाद ट्रस्ट का है। इस पर अंग्रेजो ने जब्त कर नाजाएज कब्जा किया था। जिसे बाद में ट्रस्ट को नही सौंपा गया। इसका सुबूत वहां पर बना इमामबाड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें