लखनऊ। मौलाना आजाद की शिक्षाएं राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और साझा संस्कृति की मजबूत बुनियाद हैं। इन्हें जीवन में उतारने की जरूरत है। यह बात राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव हीरालाल ने बुधवार को मौलाना आजाद मेमोरियल एकेडमी की ओर से आयोजित संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन
मौलाना आजाद की 138वीं जयंती एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर ‘सद्भावना में संभावना : सौहार्द में नए अवसर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीक के दौर में युवाओं को बदलते रोजगार के अवसरों के अनुरूप कौशल विकसित करना होगा। प्रो. जमशेद कमर, कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रो. रेनू पांडे और पूर्व जिला जज बीडी नकवी ने भी शिक्षा, राष्ट्रीय एकता, नैतिक मूल्यों और भाईचारे पर विचार रखे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।