जमीयत उलमा ए हिन्द के उपाध्यक्ष और जुलूसे मदहे सहाबा के सरपरस्त मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी का बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। उनके जनाजे की नमाज नदवा में अस्र की नमाज के बाद होगी। इसके बाद ऐशबाग कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।