महिला विद्यालय पीजी कॉलेज की 20 यूपी गर्ल्स बटालियन की 70 कैडेट्स ने
गोमती नगर के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।
कैडेट्स ने
लेफ्टिनेंट डॉ. ऊषा रानी सिंह के नेतृत्व में गोमती नगर पार्क में नगर निगम
लखनऊ के सहयोग से 100 से ज्यादा पौधे रोपे। इनमें मुख्य रूप से कनेर,
गुड़हल, चांदनी, हरसिंगार, चम्पा के पौधे शामिल थे।